फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heatwaves scorch people, mercury reaches 41 degrees

Baghpat News: लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा 41 डिग्री पर पहुंचा

Sat, 25 Apr 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Heatwaves scorch people, mercury reaches 41 degrees
बागपत में लू के बीच हाईवे से गुजरतीं छात्राएं। संवाद
- घर से बाहर निकलते ही झेलने पड़े लू के थपेड़े, 44 डिग्री पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। जिले में झुलसा देने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस कारण दोपहर के समय लोग घरों से निकलने से बचते रहे। दोपहर में सड़कें सुनसान नजर आईं। बाहर निकलने वाले धूप से बचने के लिए खुद को पूरी तरह ढककर निकले। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक 43 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच जाएगा।
पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी का अहसास बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। शादी का सीजन होने के कारण सड़कों पर दिख रही भीड़ लू से बेहाल दिखी। लू के थपेड़ों ने घर से निकले लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म पश्चिमी हवाओं के बीच दोपहर में निकलने पर अहसास ऐसा हो रहा था, जैसे शरीर ही झुलस जाएगा। इससे बचाव के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए।
विज्ञापन

घर से निकलते समय सिर पर गमछा व दुपट्टा रखकर निकले। शाम होने तक गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ। इस गर्मी का असर किसानों व श्रमिकों पर भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आर्द्रता 23 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। रविवार तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है। वहीं चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कैसे करें बचाव

-हल्के रंग के एवं पसीना शोषित करने वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनें।
-धूप का चश्मा, छाता, टोपी का प्रयोग करें।
-अगर खुले में काम करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ और पैर को गीले कपड़े से ढके रहें।

-ओआरएस घोल घर में जरूर रखें।

-बीमारी का अनुभव करते हैं तो तुरंत डॉक्टर सलाह ले घर को ठंडा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed