{"_id":"68b4aa27dcd51c1d9d03e130","slug":"health-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-137562-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बुखार से महिला सहित तीन की मौत, सौ से ज्यादा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बुखार से महिला सहित तीन की मौत, सौ से ज्यादा बीमार
असारा गांव में बुखार से पीड़ित बुजुर्ग शमशाद । संवाद
Link Copied
रमाला। असारा गांव में बुखार से महिला लाल्ली (60), तनसीर (55) और कासम (58) की मौत हो गई है। वहां बुखार से सौ से ज्यादा लोग बीमार हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराने की मांग की है। असारा गांव में लाल्ली को काफी समय से कैंसर था और उसको एक सप्ताह पहले बुखार भी आया। पहले गांव और फिर बड़ौत में निजी चिकित्सक से उपचार कराया। बुखार में आराम नहीं लगा और उनकी मौत हो गई। गांव के तनसीर और कासम को भी छह दिन पहले बुखार आया था। उनका उपचार गांव के निजी चिकित्सक के पास कराया गया और आराम नहीं लगने पर उन्हें बड़ौत के अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में बुखार से तीन मौत होने से डर का माहौल बना हुआ है। वहीं बुखार से सौ से अधिक लोग बीमार हैं। इनमें जमील, अकबर, रोजूद्दीन, तनवीर, तबस्सुम, करीम, अरशद, इदरीश, यामीन, नूरजहां, जमीला व सत्तो आदि शामिल हैं और इन सभी का उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। सीएमओ डॉ. तीरथलाल का कहना है कि असारा गांव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर कैंप लगवाया जाएगा। मरीजों का सैंपल लेकर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।