{"_id":"6585ef43ebee66032e06a464","slug":"health-department-alert-regarding-corona-responsibility-handed-over-to-doctors-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-8306-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सकों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सकों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिला अस्पताल में दवाई का स्टॉक पूरा करा दिया है। इमरजेंसी के लिए 53 ऑक्सीजन के सिलिंडर मंगवाए गए हैं। 40 बेड के पीकू-नीकू वार्ड में 20 वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई गई है।
कोरोना वायरस के उप स्वरूप जेएन-1 को लेकर स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमण से निपटने के लिए जिला अस्पताल के पीकू-नीकू वार्ड में 40 बेड की व्यवस्था कराई गई है। ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था कराई गई है। इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन के 53 नए सिलिंडर मंगवाए गए है। अब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के अलावा डी टाइप के 98 और बी टाइप के 109 सिलिंडर हो गए हैं।
चिकित्सकों को जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों की कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही नियमित कोरोना की जांच शुरू कराई जाएगी। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्पीकर के माध्यम से मास्क का प्रयोग करने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने और स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। संक्रमण को लेकर जिला अस्पताल में सभी तैयारी पूरी है। चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पीकू-नीकू वार्ड के प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई है। इसके अलावा 53 अतिरिक्त सिलिंडर मंगवाए गए हैं।