{"_id":"66bfda7efc532bc0fa0c9444","slug":"health-atm-also-needs-treatment-patients-are-not-even-aware-of-it-baghpat-news-c-26-1-sal1001-126403-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हेल्थ एटीएम को भी उपचार की दरकार, मरीजों को जानकारी ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हेल्थ एटीएम को भी उपचार की दरकार, मरीजों को जानकारी ही नहीं
Sat, 17 Aug 2024 04:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
शामली/झिंझाना/ऊन/कांधला/कैराना। भले ही मरीजों की सुविधा के लिए सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगा दिए गए हो मगर कैराना, कांधला में एटीएम से मरीजों की जांच नहीं की जा रही है। इसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीजों ने जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उधर, शामली, झिंझाना, ऊन में हेल्थ एटीएम का लाभ मरीजों को मिल रहा है।
पड़ताल के दौरान जिले में हेल्थ एटीएम की कुछ इस तरह की हालत मिली....
कैराना में खिलौना बन गई हेल्थ एटीएम
करीब एक साल पहले कैराना सीएचसी पर लाखों की कीमत के हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, आक्सीजन स्तर आदि जांचें होती हैं। सीएचसी पर उपचार कराने आए सलीम, आरिफ ने बताया कि उन्होंने कभी भी हेल्थ एटीएम से जांच होते नहीं देखी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि स्टाफ नहीं होने के कारण एटीएम मशीन पर काम नहीं किया जाता। जल्द एटीएम को शुरु कराया जाएगा।
मरीजों को जानकारी ही नहीं
झिंझाना में हेल्थ एटीएम लगा है। यहां पर मरीजों की जांच तो की जाती है। मगर मरीजों को एटीएम के बारे में जानकारी नहीं है। इसके कारण कई बार वह लाभ नहीं उठा पाते। कस्बा निवासी रोशनी देवी ने बताया कि वह शुगर की जांच करने के लिए आई है तथा हेल्थ के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। हेल्थ एटीएम पर टेक्नीशियन नहीं है वहां पर कुर्सी खाली पड़ी है। जानकारी करने पर फार्मासिस्ट देवेंद्र ने बताया कि वह दो दिन से छुट्टी पर गया है।
विज्ञापन
उधर कांधला में एटीएम बंद मिला। उसको चलाने वाला कोई नहीं था। अधीक्षक ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण एक बजे के बाद ही एटीएम को चालू किया जाता है।
नेटवर्क परेशानी से नहीं होती जांच
कांधला का मनोज ने बताया कि सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगा हुआ है, लेकिन यहां नेटवर्क दिक्कत होने के कारण काफी परेशानी होती है। समय से जांच तक पूरी नहीं हो पाती है।
59 प्रकार की जांच करने का दावा
हेल्थ एटीएम लग जाने के बाद 59 प्रकार की जांच करने का दावा किया जाता है। इसमें हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, मधुमेह, डेंगू, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, ऑक्सीजन स्तर, ईसीजी, रक्तचाप, डिहाईड्रेशन, मोटापा, ब्लड शुगर आदि जांच होती हैं। साथ ही वजन, लंबाई और बीएमआई की भी जांच होती है।
होना चाहिए प्रचार
ऊन में हेल्थ एटीएम तो लगा है मगर लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। नंगला निवासी राजपाल ने बताया कि वह बीपी, शुगर की जांच कराने के लिए आया है। हेल्थ मशीन के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। एटीएम का प्रचार होना चाहिए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मशीन द्वारा जांच करने में ज्यादा समय लगता हैं। असिस्टेंट ओमप्रकाश भारती द्वारा प्रतिदिन 10 से 15 मरीजों की हेल्थ एटीएम से जांच की जाती है।
जिला अस्पताल और सीएचसी में जांच होती मिली
शामली सीएचसी और जिला अस्पताल में भी मरीजों की सुविधा के लिए हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। दोनों स्थानों पर एटीएम से जांच होती मिली। सीएमएस ने बताया कि हर रोज 30 से 40 की जांच की जा रही है।
इन्होंने कहा...
कुछ स्थानों पर हेल्थ एटीएम से मरीजों की जांच नहीं होने की जानकारी नहीं है। सीएमओ से जवाब तलब किया जाएगा। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - रविंद्र सिंह, डीएम शामली