फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   HCP, killed in accident

हादसे में एचसीपी की मौत 

Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
HCP, killed in accident
बागपत के पाली गांव में सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत के बाद विलाप करते पजिरन - फोटो : amar ujala
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से एचसीपी बीर पाल रावत की मौत हो गई। इस हादसे के बाद  एचसीपी के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात एचसीपी बीरपाल रावत  शनिवार को शाम के समय बाइक पर सवार होकर खेकड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पाली गांव के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बीरपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां के चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में पहुंचे। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एचसीपी  के बेटे अर्जुन प्रताप सिंह ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


लेनदेन को लेकर मारपीट, हंगामा 
बागपत। मीतली गांव निवासी विकास और सोनू पक्ष में रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में उनमें मारपीट हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed