फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hawaiian cattle reached the gaushala, killing the farmers

Baghpat News: गोशाला में पहुंचे हवाई गोवंश, किसानों को मौत के घाट उतार रहे

Sun, 02 Jul 2023 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Hawaiian cattle reached the gaushala, killing the farmers
-जिलाधिकारी के निराश्रित गोवंश पकड़ने के आदेश के बाद हवाई गोवंश पकड़ने का दावा करते घूम रहे अधिकारी
विज्ञापन

-खेतों में फसल बचाने के लिए किसान रखवाली करने को मजबूर, गोवंशों की टक्कर से कई की मौत हुई तो कई घायल
फोटो 14 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शहर से लेकर गांवों तक गोवंशों का आतंक है और किसानों को पटककर मौत के घाट भी उतार रहे हैं। जिलाधिकारी के निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के आदेश भी हवाई साबित हो रहे हैं और अधिकारी केवल हवाई गोवंश पकड़ रहे हैं।
जिले में गोवंशों के संरक्षण के लिए 23 गोशालाएं संचालित हैं, जिसमें पांच हजार से अधिक गोवंशों को रखवाया गया है, लेकिन इसके बाद भी हजारों गोवंश सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं। इस कारण जिले में शहरों से लेकर गांवों तक गोवंशों ने आतंक मचा रखा है, जो आए दिन उत्पात मचाते रहते हैं और लोगों को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। आवारा गाोवंशों से परेशान किसानों ने अफसरों से गोवंशों को पकड़वाने की मांग भी की, लेकिन गोवंश नहीं पकड़े गये। इसके अलावा शहरों के बाजारों में भी गोवंशों कई बार उत्पात मचा चुके हैं।
विज्ञापन

-----
आवारा गोवंश की टक्कर से कई की हो चुकी है मौत
जिले में आवारा गोवंशों की टक्कर से लगातार मौत होने के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें आरिफपुर खेड़ी गांव के रहने वाले किसान सुधीर की अक्तूबर 2021 में आवारा गोवंश की टक्कर लगने से मौत हो गई। इसके अलावा मई 2022 में कंडेरा गांव की बुजुर्ग महिला की गोवंश की टक्कर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
किसान को मारने वाले सांड़ को काबू में नहीं रख पाए अधिकारी
सिनौली गांव में कुछ दिन पहले बुजुर्ग किसान तेजपाल को सांड़ ने पटककर मार दिया था, जबकि कई अन्य किसानों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर सांड़ को पकड़ लिया, जबकि एक दिन बाद ही सांड़ रस्सा तोड़कर भाग गया। इसके बाद किसान को मारने वाले सांड़ को पशुपालन विभाग के अधिकारी काबू में नहीं कर पाये, जो जंगल में अभी भी घूम रहा है।
-------
सराय, बागपत के बाजार में उत्पात मचा चुके हैं सांड़
अमीनगर सराय कस्बे में कुछ दिन पहले सांड़ आपस में भिड़ गए, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों को टककर मारकर घायल कर दिया गया था। इसके अलावा बागपत के बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार में भी सांड़ भिड़ चुके हैं, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

-----
वर्जन- लगातार अभियान चलाकर गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा है। जिले में तीन नए वृहद गो संरक्षण केंद्र का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही जिले के सभी गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवा दिया जाएगा। डा. रमेश चंद्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed