फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hat every class respected: Naresh Tikait

टोपी प्रत्येक वर्ग का सम्मान: नरेश टिकैत

Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Hat every class respected: Naresh Tikait
दोघट कस्बे में वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : BAGHPAT
पांच सितंबर को किसान आंदोलन को लेकर किया जाएगा निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत ने पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के शुक्रवार को किसान संवाद में पहले गोल टोपी और अब हरी टोपी से डर लगने के बयान की निंदा की। पंचायती राज मंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर बड़ा निर्णय किया जाएगा। नरेश टिकैत शनिवार को दोघट कस्बे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान निदंनीय है। जिसमें उन्हें अपने गोल व हरी टोपी पर दिए बयान को वापस लेना चाहिए। टोपी किसी वर्ग विशेष की नहीं, बल्कि प्रत्येक वर्ग के लोगों का सम्मान होती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पर भी कुछ टिप्पणी की है। जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। भाजपा सरकार किसानों पर कृषि कानून थोप रही है। देश का किसान दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून के विरोध में धरना दे रहा है। इसके बावजूद सरकार किसानों की सुनने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग भाजपा के खिलाफ है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान संयुक्त मोर्चा की महापंचायत होगी। इसमें किसान आंदोलन को लेकर बड़ा निर्णय किया जाएगा और चुनाव में किस पार्टी को समर्थन करना है, इस बारे में भी विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed