{"_id":"6287d72eb7acb20bd17e1386","slug":"haryana-s-youth-held-hostage-in-baraut-baraut-news-mrt58932291","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का प्रेमी बड़ौत में बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का प्रेमी बड़ौत में बनाया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बच्चों की मां से एक साल से चल रहा है प्रेम-प्रसंग
युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे, पुलिस ने बंधनमुक्त कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे हरियाणा निवासी एक युवक को महिला के ससुराल वालों ने बंधक बनाकर धुनाई कर दी। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को लगी तो वे कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया।
सोनीपत निवासी एक युवक करीब एक साल पहले बड़ौत में खरीदारी करने आया था। इसी दौरान दुकान पर उसकी मुलाकात नगर निवासी चार बच्चों की मां से हुई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दो दिन पहले महिला ने उसे मिलने के अपने घर बुलाया। इस दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। रातभर युवक महिला के साथ रहा। इसकी भनक महिला के ससुराल पक्ष को लगी। वे तुरंत घर पहुंचे। इस पर युवक भागने लगा परंतु उसे धर दबोचा। उसे बंधक बनाकर मारपीट कर दी। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को लगी तो वे कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक युवक ुबंधनमुक्त कराया। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि युवक को बंधनमुक्त करा दिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।