फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana's family created a ruckus after asking for toll

टोल मांगने पर हरियाणा के परिवार ने किया हंगामा

Sun, 14 Mar 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Haryana's family created a ruckus after asking for toll
खेकड़ा (बागपत)। ईपीई के मवी कलां टोल नाके पर टोल मांगे जाने पर हरियाणा निवासी एक विकलांग और उसके परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी टोल कर्मियों से नोक झोंक भी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद फास्ट टैग न होने के कारण टोल कर्मियों ने दोगुना टोल वसूलने के बाद उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब एक बजे हरियाणा के पानीपत निवासी एक दिव्यांग अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर दिल्ली जाने के लिए ईपीई के मवी कलां टोल नाके पर पहुंचा। टोल पर गाड़ी को रोका और उनसे टोल मांगा। उनकी कार पर फास्ट टैग भी नहीं लगा था। फास्ट टैग न लगा होने के कारण टोल कर्मियों ने उनसे दोगुना टोल मांगा। दोगुना टोल मांगने पर वह आपा खो बैठे और टोल पर हंगामा करने लगे। साथ ही उसके परिवार की महिलाएं भी टोल कर्मियों के साथ नोक झोंक करने लगीं। स्थिति तनावपूर्ण होने पर टोल कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। दिव्यांग ने कहा कि वह दिव्यांग है। उनसे टोल वसूली नहीं हो सकती। टोल कर्मियों ने उन्हें समझाया कि उनके पास दिव्यांग को टोल से छूट देने का कोई आदेश नहीं है। इसके बाद टोल कर्मियों ने दोगुना टोल वसूलने के बाद ही उन्हें जाने दिया। टोल मैनेजर आशुतोष शुक्ला का कहना है कि टोल मांगने पर एक विकलांग युवक ने हंगामा किया। बाद में समझाने पर दोगुना टोल वसूलने पर ही उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed