फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana Roadways bus and center collided on highway, commotion

हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस और केंटर टकराए, हंगामा

Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways bus and center collided on highway, commotion
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरटेक करते समय हुई सड़क दुर्घटना में हरियाणा रोडवेज की बस और केंटर आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इससे सड़क पर हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत से परिवहन निगम की बस मंगलवार को सुबह के समय दिल्ली गई । शाम के समय करीब चार बजे बस दिल्ली से वापस हरियाणा सोनीपत जा रही थी, जब बस दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला पुलिस चौकी के पास पहुंची। तभी ओवरटेक करते समय मार्ग से गुजर रहा केंटर और बस आपस में टकरा गए। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक अपने वाहनों को मार्ग किनारे लगाकर आमने सामने आ गए। दोनों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इससे हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पाठशाला चौकी पुलिस की टीम ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में चल रही मारपीट बंद कराई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद दोनों चालक अपने वाहन को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed