फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana officials did not reach, UP team returned without measurement

नहीं पहुंचे हरियाणा के अधिकारी, बिना पैमाइश लौटी यूपी की टीम

Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana officials did not reach, UP team returned without measurement
बागपत के खेड़ा इस्लामपुर के यमुना में खड़े होकर अवैध खनन का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
यमुना खादर में खनन को लेकर चल रहे सीमा विवाद को निपटाने के प्रयास फिर विफल
विज्ञापन

विरोध में किसानों ने यमुना में खड़े होकर किया हंगामा, नायब तहसीलदार ने समझा कर शांत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। यमुना खादर में खनन को लेकर उपजा सीमा विवाद थम नहीं रहा है। आरोप है कि यूपी के अधिकारी पैमाइश करने में लगे है, लेकिन हरियाणा के अधिकारी साथ नहीं दे रहे है। शुक्रवार को बागपत के अधिकारी पैमाइश के लिए खेड़ा इस्लामपुर और कोताना खादर पहुंच गए, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी हरियाणा के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके विरोध में किसानों ने यमुना नदी के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त किया।
यमुना खादर में खेड़ा हटाना से लेकर कोताना गांव तक खनन को लेकर तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि हरियाणा के खनन ठेकेदार सीमा पार कर यूपी के हिस्से में आकर खनन करते है। उनकी फसलों को उजाड़ देते है। इसे लेकर यूपी और हरियाणा के अधिकारी विवाद का हल निकालने के लिए पैमाइश करने में जुटे है। कुछ दिन पहले खेड़ा इस्लामपुर और खेड़ा हटाना गांव में पैमाइश का कार्य पूरा कर दिया था। अब कोताना गांव में पैमाइश होनी है। दो दिन पूर्व बागपत के अधिकारी पैमाइश करने कोताना खादर पहुंचे थे। मगर, हरियाणा के अधिकारियों से नोकझोंक होने के कारण पैमाईश कार्य पूरा नहीं हो सका था। तय हुआ था कि 22 अप्रैल को दोनों प्रदेशों के अधिकारी पैमाइश कराएंगे। तय समय के अनुसार नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा और खनन अधिकारी हवलदार सिंह टीम के साथ शुक्रवार को कोताना खादर पहुंचे। मगर, कई घंटे तक इंतजार करने के बावजूद हरियाणा के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस कारण शुक्रवार को भी पैमाईश नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उधर, इस बात से नाराज खेड़ा इस्लामपुर के किसानों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने यमुना नदी के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हरियाणा के अधिकारी खनन ठेकेदार से मिले हुए, जिस कारण वे पैमाइश के लिए नहीं आए। कहा कि पैमाइश होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा ने उन्हें आश्वासन दिया कि पैमाइश कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इसके बाद ही किसान शांत हुए। इस अवसर पर सचिन, अमरेश, अनिल, मोटा, हरवीर, कपिल, लीलू, किरणपाल, श्रीपाल, महिपाल, ओमपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed