फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   haryana ke thekedaaron ne faslein ujaadin

हरियाणा के ठेकेदारों ने कोताना में उजाड़ी फसलें

Sat, 12 Oct 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
haryana ke thekedaaron ne faslein ujaadin
हरियाणा के ठेकेदारों ने कोताना में उजाड़ी फसलें
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कोताना के खादर क्षेत्र में हरियाणा के खनन ठेकेदार यूपी सीमा में अवैध रेत खनन का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने यूपी के किसानों के पंपिंग सेट उखाड़ दिए। किसानों की फसलाें को भी नुकसान पहुंचाया गया। विरोध करने पर किसानों से मारपीट की गई। इस मामले में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नितिन चौधरी के साथ ग्राम प्रधान बोलेश्वर कुमार, शमशाद, अनिल, सागर ने जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि हरियाणा की ओर से यूपी सीमा के गांव कोताना के यमुना खादर में हरियाणा के ठेकेदारों द्वारा किसानों की फसल उजाड़ दी है और पंपिग सेट उखाड़ दिए हैं। ये लोग हथियारों से लैस रहते हैं। जब किसानों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। धमकी भी दी गई। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की लगातार शिकायतें हो रही हैं। लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह सब कार्य खनन अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। अगर शीघ्र ही इस प्रकरण पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पहले की तरह संघर्ष हो सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed