{"_id":"62daf52e3dbd5704fe31cbf6","slug":"harshita-became-topper-without-coaching-dreams-of-becoming-a-doctor-baghpat-news-mrt59809501","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग के बिना टॉपर बनी हर्षिता, डाक्टर बनने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग के बिना टॉपर बनी हर्षिता, डाक्टर बनने का सपना
विज्ञापन
बागपत : बड़ागांव के स्यादवाद जैन एकेडमी की छात्रा हर्षिता जैन जिला टॉपर।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/खेकड़ा। बड़ागांव के स्यादवाद जैन एकेडमी की छात्रा हर्षिता जैन बिना कोचिंग के 12वीं में टॉपर बनी हैं। हर्षिता ने बताया कि उसने परीक्षा की तैयारी स्यादवाद स्कूल के शिक्षकों और अपने इंजीनियर भाई हर्ष जैन के मार्गदर्शन में की। घर पर मां रेखा जैन ने बेहतर खानपान के साथ परीक्षा तैयारी में मदद की।
बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन और रेखा जैन की बेटी हर्षिता के टॉपर बनने का पता चलने पर सभी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। हर्षिता ने बताया कि वह मोबाइल व सोशल मीडिया से हमेशा दूर रहती है। उसने पढ़ाई के लिए शेड्यूल बनाया हुआ था और उसने कभी किसी भी विषय को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उसका डॉक्टर बनने का सपना है और उसने हाल ही नीट की परीक्षा दी है। वह डॉक्टर बनकर जनसेवा करना चाहती हैं।
--
10वीं में टॉपर रही मनस्वी को दूसरा स्थान मिला
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली अग्रवाल मंडी टटीरी की मनस्वी ने विज्ञान वर्ग में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मनस्वी ने बताया कि उसको पढ़ाई में शिक्षकों के अलावा माता-पिता ने खूब सहयोग किया। मनस्वी ने बताया कि वह 10वीं में टॉपर रही थी और इस बार भी टॉपर बनने के लिए हर विषय को बराबर समय देकर पढ़ाई की। मनस्वी ने बताया कि उसका सपना सिविल सेवा में जाना है।