{"_id":"65269cf8205f32620403c8fa","slug":"hard-work-is-necessary-to-get-any-position-read-newspapers-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6115-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोई भी पद पाने को मेहनत जरूरी, समाचार पत्र जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोई भी पद पाने को मेहनत जरूरी, समाचार पत्र जरूर पढ़ें
विज्ञापन
-अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर डीएम ने 312 लाभार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
फोटो- 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना समेत अनेक लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में आई बालिका मीनाक्षी ने डीएम से पूछा कि आईएएस कैसे बनते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पद को पाने के लिए मेहनत के साथ संयम जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने के लिए समाचार पत्र और मैग्जीन पढ़ने की सलाह दी।
डीएम जितेंद्र प्रताप ने कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर निरंतर अध्ययन करने से मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए खुद पर विश्वास होना भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सामर्थ्य हैं। जीवन में कुछ करने का जुनून हो तो कामयाबी कदम चूमती है। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डीएम ने पीएम केयर के 6, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कॉविड-19) के 90, मुख्य बाल सेवा योजना सामान्य के 221 लाभार्थियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ हरेंद्र सिंह, बीएसए आकांक्षा रावत, सहायक आयुक्त सहकारिता इंदु सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, डीपीआरओ अमित त्यागी मौजूद रहे।
-- --