{"_id":"620fe628c0026347562ef00c","slug":"hapur-police-to-probe-death-of-rss-leader-s-son-baghpat-news-mrt5774161183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस नेता के बेटे की मौत की जांच करेगी हापुड़ पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस नेता के बेटे की मौत की जांच करेगी हापुड़ पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंछाड़ के आरएसएस नेता श्रीनिवास के बेटे अक्षय की मौत के मामले में पुलिस कर्मियों पर हुआ था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आरएसएस नेता श्रीनिवास के बेटे अक्ष्य की मौत का मामला सुलझने की जगह उलझ गया है। अब इस मुकदमे की जांच अब हापुड़ पुलिस करेगी।
रंछाड़ के रहने वाले आरएसएस के खंड संचालक श्रीनिवास के बेटे अक्षय का 26 जुलाई को कोरोनारोधी टीका लगवाने को लेकर कैंप में पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया था। इस मामले में बिनौली थाना पुलिस पर अक्षय के घर पहुंचकर तोड़फोड़ करने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगा था। इसी दिन ही अक्षय का शव खेत में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस के खिलाफ अक्षय के परिजनों ने काफी हंगामा किया था। साथ ही पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में तत्कालीन बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय समेत 13 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य चीजों को फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद जांच को हापुड़ ट्रांसफर किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अक्षय की मौत के मामले में जांच को हापुड़ ट्रांसफर किया गया है।