फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hanging on the window and sitting on the ceiling have to travel

खिड़की पर लटक और छत पर बैठकर करना पड़ रहा सफर

Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hanging on the window and sitting on the ceiling have to travel
खट्टाप्रहलादपुर से बागपत की तरफ सवारी को ले जाता डग्गेमार वाहन - फोटो : BAGHPAT
दस गांव के ग्रामीण परेशान बागपत से चमरावल-मुरादनगर मार्ग पर बसों का संचालन न होने से
विज्ञापन

बागपत और बड़ौत पढ़ने वाले छात्र को भी डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। बागपत से चमरावल-मुरादनगर मार्ग पर बसों का संचालन न होने से करीब दस गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बागपत और बड़ौत पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी डग्गामार वाहनों के सहारे सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हालात ऐसे है कि डग्गामार वाहनों में खिड़कियों और छत पर बैठकर सफर करना पड़ता है। कई बार मार्ग पर बसों का संचालन कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
मनमानी करते है डग्गामार वाहन चालक
डग्गामार वाहन चालक मानक से अधिक सवारी लेकर चलते है, जिससे हादसा होने का डर लगा रहता है। डग्गामार वाहन चालक अपनी मननानी करते है और मनचाहा किराया वसूलते है।
विज्ञापन

इन गांव के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
मार्ग पर बसों का संचालन बंद होने से अहेड़ा, दुड़भा, पाबला, खट्टा प्रह्लादपुर, पांची, ढिकौली, कहरका, चमरावल, ललियाना, रटौल, मेहरमपुर सहित अन्य कई गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर कई साल से बंद है बस सेवा
कई साल से बस सेवा बंद है। लोगों को डग्गामार वाहनों के सहारे सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी नौकरीपेशा लोगों और कालेज में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। - शशांक त्यागी, चमरावल
---
कई बार उठाई मांग नहीं हुआ समाधान
कई साल पहले बागपत से ललियाना होते हुए मुरादनगर तक प्राइवेट बसों को संचालन होता था। प्राइवेट बस बंद होने के बाद मार्ग पर फिर बस सेवा शुरू नहीं हुई। कई बार बस सेवा फिर से शुरू कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। - नासिर, ग्राम प्रधान पांची

बागपत से मुरादनगर का परमिट न होने के कारण इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बड़ौत डिपो में बड़ौत से चमरावल तक के दो परमिट है। सुबह के समय बड़ौत डिपो से चमरावल तक दो बसें चलाई जा रही है। - नरेंद्र मान, बड़ौत डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed