{"_id":"5e6fc44a8ebc3ea7ed38d6b2","slug":"hand-wash-baghpat-news-mrt473930373","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ धोने के बाद ही मिलेगा कक्षा में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ धोने के बाद ही मिलेगा कक्षा में प्रवेश
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर के वैदिक कन्या डिग्री कालेज में कोरोना वायरस से बचने के लिए सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए कालेज की छात्राओं को हाथ धोकर कक्षा में प्रवेश करने का कठोरता से पालन करने के निर्देश दिए।
प्राचार्या डाक्टर कमला अग्रवाल ने सभी छात्राओं को परिसर में एकत्रित कर कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की या डरने की कोई आवश्यकता नही है। सुरक्षा के कुछ नियमों का पालन करने से इस प्रकार की बीमारी से बचा जा सकता है। खांसी, जुकाम या बुखार होने पर मास्क पहनकर ही परीक्षा में प्रवेश करें। पर्यवेक्षक डाक्टर बिजेंद्र सिंह ने छात्राओं को सही तरीके से हाथ धोने के बारें में जानकारी दी तथा साबुन से हाथ धोकर ही कक्षा में प्रवेश करने के निर्देश दिए। छात्राओं ने कालेज परिसर में जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं स्लोगन चिपकाएं। निर्मला, डाक्टर शमा परवीन, प्रवीन कुमार, संजय सैनी, अंजली शर्मा, रामकिशोर, प्रेम का सहयोग रहा।