{"_id":"604267848ebc3edb546465a5","slug":"half-of-the-set-target-did-not-reach-the-vaccine-baghpat-news-mrt5285102106","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित लक्ष्य से आधे भी नहीं पहुंचे वैक्सीन लगवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित लक्ष्य से आधे भी नहीं पहुंचे वैक्सीन लगवाने
विज्ञापन
बागपत। जिले में शुक्रवार को 20 सत्रों में 1302 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 858 लोगाें को पहली बार और 444 ने दूसरी बार कोरोनारोधी टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सत्रों में 2919 लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 1617 लोग टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 20 सत्रों में 2919 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। विभाग की ओर से बागपत ब्लॉक में छह, बड़ौत ब्लॉक में पांच, बिनौली, छपरौली व पिलाना ब्लॉक
में दो-दो व खेकड़ा ब्लॉक में तीन सत्र लगाए गए थे। इनमें बागपत ब्लॉक में 686, बड़ौत में 670, बिनौली व छपरौली में 300-300, खेकड़ा में 563 और पिलाना में 400 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को चार स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली बार और 177 ने दूसरी बार टीका लगवाया। इसके साथ ही अग्रिम पंक्ति के छह स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली बार और 267 ने दूसरी बार टीका लगवाया। इनके अलावा 45 से 60 वर्ष तक के 102 लाभार्थी और 60 वर्ष से ऊपर की आयु के 746 लाभार्थियों ने पहली बार कोरोनारोधी का टीका लगवाया।
विज्ञापन
सोमवार से जिला अस्पताल में पांच दिन लगेगा टीका
बागपत। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार से जिला अस्पताल में पांच दिन कोरोनारोधी टीका लगेगा, जबकि सभी सीएचसी पर सप्ताह में तीन दिन टीकाकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से माइक्रोप्लान तैयार कर वैक्सीनेटर, मोबिलाइजर, सुरक्षाकर्मी का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा चुका है।