फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Half incomplete preparations, how fast tag will be implemented from December 15

आधी अधूरी तैयारियां, 15 दिसंबर से कैसे लागू होगा फास्टटैग

Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Half incomplete preparations, how fast tag will be implemented from December 15
बागपत। एनएचएआई के हाईवे से वाहन लेकर गुजरने वाले लोगों के लिए फास्ट टैग 15 दिसंबर से अनिवार्य किया गया है। रोजाना सैकड़ों लोग फास्ट टैग के लिए पहुंच रहे हैं। आधी अधूरी तैयारियों के कारण इसके निर्धारित समय पर शुरू होने की संभावना नहीं है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां इंटरचेंज पर यह सुविधा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब फास्ट टैग के माध्यम से ही टोल कटेगा। रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग्स यानी फास्ट टैग के शुरू होने की तिथि 15 दिसंबर है। लेकिन वाहन चालकों को फास्ट टैग बनवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित मवी कलां इंटरचेंज पर फास्ट टैग की सुविधा नहीं मिल रही हैं। वाहन चालकों को सोनीपत के कुंडली तक दौड़ लगानी पड़ रही है। बैंक शाखाओं में सुविधा नहीं दी जा रही है। इस कारण लोगों के बीच हड़बड़ाहट की स्थिति है। संभावना जताई जा रही है कि फास्ट टैग के लिए अभी समय बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

दस दिन में तीन हजार फास्ट टैग लिए
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर कुंडली में बनाए गए सेंटर पर करीब दस से 15 दिन में तीन हजार से अधिक फास्ट टैग वाहन चालकों ने ले लिए हैं। यहां पर एयरटेल, एनपीसीआई, पेटीएम, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एनएचएआई का काउंटर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवी कलां इंटरचेंज पर मिले सुविधा
बागपत। जिले के वाहन चालकों का कहना है कि फास्ट टैग की सुविधा जिले के मवी कलां इंटरचेंज पर मिलनी चाहिए। मिनी टोल प्लाजा पर जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे लोगों को सोनीपत के कुंडली जाना पड़ता है।

रोजाना गुजर रहे 20 हजार वाहन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से रोजाना करीब बीस हजार से अधिक वाहन गुजर रहे हैं। मवीकलां और कुंडली टोल प्लाजा पर अभी भी फास्ट टैग की कतार खाली दिखती है। यहां वाहनों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed