{"_id":"5907889b4f1c1b5b354411f9","slug":"hadse-mein-jawan-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जवान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/छपरौली/अग्रवालमंडी टटीरी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्यौढ़ी गांव के पास आईटीबीपी के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया।
खेड़की निवासी अनुज (24) पुत्र अशोक, आईटीबीपी में असम के तेजपुर में तैनात था। बताया जाता है कि वह अपने विभाग में उच्च पद के लिए परीक्षा देने के लिए घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था। मेरठ में परीक्षा देकर रविवार रात बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही ट्यौढ़ी गांव के पास पहुंचा तभी एक वाहन ने उसको कुचल दिया था।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। उसको बड़ौत अस्पताल ले जाया गया, वहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे शव गांव में पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया।