{"_id":"628bd15dc0f00748ed34126b","slug":"had-a-fight-with-a-lover-then-ate-poison-baghpat-news-mrt5897822124","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से हुआ झगड़ा तो प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से हुआ झगड़ा तो प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसाना गांव में अपने मामा के घर रह रही थी बड़ौत की युवती
आत्महत्या के लिए उकसाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिसाना गांव में अपने मामा के यहां रहने वाली बड़ौत निवासी युवती ने प्रेमी से झगड़ा होने पर जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजन की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भिजवा दिया।
सिसाना गांव के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया कि बड़ौत निवासी उसकी 19 वर्षीय भांजी सात साल से उनके पास रह रही थी। उनके घर के पास रहने वाले विशाल के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। बताया कि युवती रविवार को अपने घर बड़ौत गई थी तो विशाल भी पहुंच गया। वह उसके साथ बाइक पर वापस सिसाना आने लगी तो उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने अपने मामा के घर आकर जहर खा लिया। उसे परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके मामा की तहरीर पर युवक विशाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके जेल भिजवा दिया है।