फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Guru-disciple of Composite School Ghatauli, who are carrying flags across the country

सरकारी स्कूल में पहले किताब, फिर खेलों की पढ़ाई, देशभर में झंडे गाड़ रहे शिक्षक व बच्चे

Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Guru-disciple of Composite School Ghatauli, who are carrying flags across the country
बागपत। ग्राम घटौली के कंपोजिट विद्यालय में पहले किताबी और फिर खेल़ों की शिक्षा दी जाती है। इसके चलते स्कूल की बालिकाओं की टीम मिनी बाल क्रीड़ा कबड्डी प्रतियोगिता में तीन बार स्टेट चैंपियन रह चुकी है। दो बालिकाएं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं। यहां के शिक्षक खुद भी पिछले सप्ताह फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन की ओर से ऑल इंडिया टीचर्स प्रतियोगिता में सोना जीत चुके हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय घटौली में तैनात सहायक शिक्षक योगेंद्र कुमार (किठौली) और सहायक अध्यापक संपूर्णानंद धिंगान की खेलों में रुचि है। इसलिए उन्होंने पढ़ाने के साथ ही बच्चों को खेलों की शिक्षा देनी शुरू की। दोनों शिक्षक स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को खेलों का प्रशिक्षण देते हैं। इसका असर वर्ष 2016-17 में दिखना शुरू हुआ। जिला स्तर पर जीतने के बाद बालिकाओं की कबड्डी टीम प्रदेश स्तर पर पहली बार चैंपियन बनी। इसके बाद भी लगातार दो बार चैंपियन रही। इसके अतिरिक्त स्कूल की दो छात्राएं वर्षा और इशिका स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अंतर्गत नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

दोनों शिक्षक खुद भी जीत रहे पदक
शिक्षक योगेंद्र कुमार और संपूर्णानंद धिंगान छात्राओं को खेलों के लिए तैयार करने के साथ खुद भी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में फिट इंडिया टीचर्स गेम्स एसोसिएशन की ओर से 24 से 27 मई तक चली तीसरी ऑल इंडिया टीचर्स प्रतियोगिता में योगेंद्र कुमार ने सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर और 16 सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा संपूर्णानंद धिंगान ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश चैंपियन का सफर जारी रहेगा
शिक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल की छात्राओं की कबड्डी टीम पहली बार 2016-17 में स्टेट चैंपियन बनी थी। इसके बाद लगातार तीन बार चैंपियन रही। स्कूल की टीम 2020 में मंडल और 2021 में ब्लॉक स्तर पर चैंपियन रही। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो सका है। शिक्षक योगेंद्र कुमार कहते हैं कि जिस तरह छात्राएं खेल प्रदर्शन कर रही हैं, इससे उम्मीद है कि फिर प्रदेश स्तर पर चैंपियन बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed