{"_id":"5de2c33b8ebc3e54a926c57f","slug":"gud-vyaapri-hadtal-kareinge-baraut-news-mrt4562194167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से हड़ताल करेंगे मंडी के गुड़ व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से हड़ताल करेंगे मंडी के गुड़ व्यापारी
विज्ञापन

बड़ौत। मंडी सचिव और अन्य अधिकारियों पर शोषण करने और गुड़ माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने सोमवार से हड़ताल का निर्णय लिया है। उनका कहना है जब तक शोषण कम नहीं होगा तब तक यह हड़ताल की जाएगी और मंडी में धरना दिया जाएगा।
इस मामले में गुड़ मंडी में गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक रवि पालीवाल के प्रतिष्ठान पर हुई। अध्यक्षता शिवप्रकाश माहेश्वरी ने की। संचालन रवि पालीवाल ने किया। शिवप्रकाश माहेश्वरी ने कहा कि मंडी समिति के अधिकारियों की मिलीभगत से गुड़ मंडी में ना आकर बाहर सीधे तौर पर कोल्हुओं से उठवाया जा रहा है। इस कारण मंडी में गुड़ की आवक बहुत कम हो गई है और राजस्व की भी भारी हानि हो रही है। आरोप लगाया कि मंडी सचिव के सभी अधिकारी गुड़ माफिया से मिले हुए हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बड़ौत गुड़ मंडी के व्यापारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। इस अवसर पर पूरन सिंह, ओमप्रकाश माहेश्वरी, बलजीत कश्यप, सुभाष गुप्ता, मंगलसैन जैन, अमित गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, शिव ओम शर्मा, देशपाल चौधरी आदि शामिल रहे।