फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   gst news

Baghpat News: इस्पात फैक्टरी एसएमआर पर एसजीएसटी का छापा

Wed, 20 May 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
gst news
मुजफ्फरनगर। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआइबी) की टीम ने सुजडू के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस्पात फैक्टरी एसएमआर पर छापेमारी की। टीम ने आइटीसी और टैक्स गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई का अभियान शुरू किया है। टीम ने खरीद-फरोख्त से लेकर स्टाक रजिस्टर की जांच की है। फैक्टरी मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सप्लाई और ट्रेडिंग कार्य करती है। इसको लेकर एक-एक बिंदू की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआइबी) के संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित ने बताया कि टैक्स में गड़बड़ी के आधार पर सुजडू के अरिहंत लेन स्थित एसएमआर इस्पात फैक्टरी पर जांच कराई गई है। यहां पर एसआईबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम भेजकर सभी रिकार्ड की जांच की गई। इस्पात फैक्टरी से लोहा की वस्तु तैयार होती है। यहां पर एंगल, प्लैट्स और स्क्वायर एंगल निर्मित होते हैं। यह फर्म निर्माता होने के साथ सप्लायर और ट्रेडिंग से भी जुड़ी है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को जांच शुरू की गई है, जिसके देर तक चलने की संभावना है। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि एक-एक रिकार्ड और बिंदू को टीम परख रही है। उसके आधार पर ही टैक्स समेत विभिन्न गड़बड़ी का आंकलन हो सकेगा। इस पर स्थिति जांच पूर्ण होने के बाद साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed