{"_id":"5da0d1e68ebc3e013d653046","slug":"grup-mein-daali-aapattijanak-vedio-baghpat-news-mrt4480196133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल वालंटियर ग्रुप में डाल दी आपत्तिजनक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल वालंटियर ग्रुप में डाल दी आपत्तिजनक वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल वालंटियर ग्रुप में डाल दी आपत्तिजनक वीडियो
बागपत। कोतवाली पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो डाल दी। सीओ सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करने के लिए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में व्हाट्सएप पर डिजिटल वालिंटियर ग्रुप बनाए गए थे। एक थाने से 2500 लोगों को ग्रुप से जोड़ा गया था। इस ग्रुप में रिटायर्ड शिक्षक, भूतपूर्व सैनिक, गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारियों को जोड़ने की योजना बनाकर पुलिस से सीधा संपर्क करने की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन ग्रुप का प्रयोग अनावश्यक जानकारी, भड़काऊ मैसेज, अश्लील और आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो अपलोड़ करने के लिए किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस के डिजिटल वालिंटियर ग्रुप में गुलशन नाम के एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो डाल दिया। वीडियो में गाली का प्रयोग किया गया है। वीडियो के ग्रुप में डलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। वालंटियर ग्रुप में ऐसी पोस्ट डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोतवाली पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।