फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   group of 50 people returned without seeing Baba Amarnath

Baghpat: 'बाबा' के दर्शन के बगैर लौटा 50 लोगों का जत्था, प्रशासन ने जांच के बाद नहीं दी अनुमति, जानें वजह

Sun, 02 Jul 2023 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Jul 2023 07:47 PM IST
सार

यात्रियों ने दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी पर फर्जी रजिस्ट्रेशन करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
 

विज्ञापन
group of 50 people returned without seeing Baba Amarnath
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में फर्जी रजिस्ट्रेशन मिलने के कारण बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे यात्रियों के जत्थे को जम्मू में पहुंचते ही प्रशासन ने जांच करने के बाद वापस लौटा दिया। यात्रियों ने दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी पर फर्जी रजिस्ट्रेशन करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


खेकड़ा के करीब 50 लोगों का जत्था तीन दिन पहले बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने दिल्ली की एक ट्रेवल्स एजेंसी से रजिस्ट्रेशन कराए थे। लेकिन एजेंसी से उनके रजिस्ट्रेशन फर्जी कर दिए गए। इस कारण जब वह जम्मू पहुंचे तो उनकी जांच की गई और उनको जम्मू से रजिस्ट्रेशन फर्जी होने की बात कहते हुए वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन


रविवार को वापस लौटने पर यात्रियों ने कोतवाली में पहुंचकर ट्रेवल्स एजेंसी मालिकों को जिम्मेदार ठहराते हुए शिकायत दी। शिकायत करने वाले मास्टर तेजवीर सिंह, संजीव सोनी, अंशुल गुप्ता, राजेश एडवोकेट, बिट्टू वर्मा आदि ने बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी के मालिकों ने यात्रा और रजिस्ट्रेशन के लिए उनसे पहले ही रुपये ले लिए। लेकिन रजिस्ट्रेश में फोटो उनके लगाकर नाम अन्य के दर्ज कर दिए। इस बारे में उनको इसलिए नहीं पता लग सका, क्योंकि सभी के रजिस्ट्रेशन एक ही यात्री ने निकलवाकर अपने पास रख लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे जांच होने पर एक ही यात्री सभी के रजिस्ट्रेशन दिखा सके। जिससे वह अपने रजिस्ट्रेशन की पर्ची को पहले नहीं देख सके। वहां जांच होने पर ही अपने-अपने रजिस्ट्रेशन देखे। वह फर्जी होने के कारण उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन किए बिना ही जम्मू से वापस आना पड़ा। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed