फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Groom Reaches for Second Marriage Without Divorce From First Wife, Lands in Police Custody

Baghpat: पति की हो रही है दूसरी शादी, सुनते ही पहुंच गई पत्नी, मंडप से सीधे हवालात पहुंच गया दूल्हा

Fri, 23 Jan 2026 10:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Jan 2026 10:36 PM IST
सार

बागपत में पहली पत्नी से तलाक हुए बिना दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में लिया। विरोध के दौरान दोनों पक्षों में हंगामा और हाथापाई हुई।

विज्ञापन
Groom Reaches for Second Marriage Without Divorce From First Wife, Lands in Police Custody
- फोटो : AI Generated

विस्तार

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पहली पत्नी से तलाक हुए बिना दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को उसकी पत्नी ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। दोनों पक्षों में विवाद, हाथापाई और हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पहली पत्नी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी नांगलोई निवासी युवक से हुई थी। दंपती की 12 वर्षीय बेटी है। बेटा न होने और दहेज की मांग को लेकर वर्ष 2015 में वह मायके आ गई थी। महिला का आरोप है कि पति ने उसे जानकारी दिए बिना न्यायालय से एकतरफा तलाक ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Today: वसंत पंचमी पर बदला मौसम..., मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और बागपत में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हाईकोर्ट से तलाक पर लगी रोक
महिला को जब तलाक की जानकारी हुई तो उसने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए तलाक पर रोक (स्टे) लगा दी। इसके बावजूद शुक्रवार को आरोपी युवक दूसरी शादी करने के लिए बागपत के एक गांव में पहुंच गया।

बराती बनाए गए बंधक, शादी टूटी
सूचना मिलने पर महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और शादी का विरोध किया। इस दौरान दूल्हे पक्ष और महिला के परिजनों में हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने बरातियों को एक मकान में बैठा दिया। हालात बिगड़ते देख दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे सहित दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई और जांच शुरू की। पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

दुल्हन पक्ष ने भी लगाए आरोप
दुल्हन के परिजनों का कहना है कि रिश्ता तय करते समय दूल्हे ने पहली पत्नी से तलाक होने की बात बताई थी, लेकिन हाईकोर्ट से तलाक पर रोक की जानकारी छिपाई। उन्होंने इसे धोखाधड़ी बताया।
 
पुलिस का बयान
दोनों पक्ष दिल्ली के निवासी हैं और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। कानूनी कार्रवाई वहीं से की जाएगी। -ब्रजेश कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed