फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   groom reached Daha taking the amount of the verdict

फैसले की रकम लेकर दाहा पहुंचा दूल्हा

Fri, 29 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Fri, 29 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
groom reached Daha taking the amount of the verdict
पंचायत में तलाक के बाद शपथ पत्र पर संबंध विच्छेद करते युवक और युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दाहा की पंचायत के बीच तलाक के बाद दोनों पक्षों में बृहस्पतिवार को सामान का लेन-देन भी हो गया। दुल्हा आरिफ अपने पक्ष के लोगों के बीच दाहा पहुंचा और सवा दो लाख रुपये की रकम लड़की पक्ष को दी। उधर, लड़की पक्ष के लोग वाहन लेकर भगवानपुर नांगल पहुंचे और निकाह में दिया सामान वापस ले आए।
विज्ञापन


दाहा गांव की मोहसिना का निकाह 21 जुलाई को भगवानपुर नांगल निवासी सत्तार के बेटे आरिफ के साथ हुआ था। बारात की रुखसती के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। किसी तरह दुल्हन को विदा किया, लेकिन आरोप है  रास्ते में दूल्हे ने दुल्हन के साथ कहासुनी और मारपीट की। इस पर दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही मायके में कॉल कर आपबीती सुनाई। मायके से लोग पहुंचे और रात के समय ही मोहसिना को वापस दाहा ले आए। 
विज्ञापन


24 जुलाई को दाहा में पंचायत बैठी। आठ घंटे की पंचायत के बाद रिश्ता तोड़ने पर फैसला हुआ। फैसले के मुताबिक दूल्हे पक्ष को सवा दो लाख रुपये और निकाह में दिया सामान दुल्हन पक्ष को देना होगा। दाहा की ग्राम प्रधान के पति सुशील राणा ने बताया  एक लाख रुपये पंचायत में लड़के पक्ष ने दे दिए थे और बृहस्पतिवार को आरिफ, रिजवान, सगीर, उमरदीन, सत्तार और गफ्फार दाहा पहुंचे और सवा लाख लड़की पक्ष के लोगों को दिए। दाहा के लोग नांगल से निकाह में दिया सामान लेकर लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी तौर पर भी टूटा बंधन
सामाजिक रूप से टूट चुके रिश्ते पर बृहस्पतिवार को कानूनी मुहर भी लग गई। प्रधान के पति सुशील राणा की मौजूदगी में दुल्हा आरिफ अपने पक्ष के लोगों के बीच दाहा में दुल्हन के घर पहुंचा और शपथपत्र पर रिश्ता नहीं रखने पर हस्ताक्षर किए। दुल्हन और उसकी मांग के अलावा गवाहों के साइन भी कराए। सुशील राणा ने बताया  दोनों पक्ष 24 जुलाई को ही रिश्ता तोड़ने पर सहमत हो गए।

...बस नहीं रखना रिश्ता
 दाहा की बेटी मोहसिना ने फिर दोहराया  उसे रिश्ता नहीं रखना। उसके साथ बेहद गलत व्यवहार किया गया है। उसके कतई उम्मीद नहीं थी कि ऐसा हो सकता है। दोनों पक्षों के बीच अगर झगड़ा था, तो इसमें उसकी क्या गलती थी। मेरे साथ क्यों गलत व्यवहार  किया गया।


क्या हुआ था पंचायत में 
दाहा गांव में 24 जुलाई को हुई पंचायत में लड़के पक्ष ने बारात की रुखसती के दौरान हुई मारपीट पर खेद जताया था, लेकिन लड़की पक्ष रिश्ता तोड़ने पर अड़ गया। मोहसिना के चाचा और मां ने साफ कह दिया था वह रिश्ता नहीं रखना चाहते। यही नहीं खुद मोहसिना भी दूल्हे और उसके भाई द्वारा कथित तौर पर किए खराब व्यवहार से परेशान थी। मोहसिना ने कार मांगने का आरोप भी लगाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed