{"_id":"5eea5cff8ebc3e42b62d003c","slug":"grief-and-anger-over-the-martyrdom-of-indian-soldiers-blew-the-flag-of-china-baghpat-news-mrt486908241","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सैनिकों की शहादत पर गम और गुस्सा, चीन का झंडा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सैनिकों की शहादत पर गम और गुस्सा, चीन का झंडा फूंका
विज्ञापन
बागपत-सोनीपत हाईवे पर चीन के बैनर का पूतला फूंककर विरोध प्रकट करते जमियत उलेमा हिंद के पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
भारतीय सैनिकों की शहादत पर गम और गुस्सा, चीन का झंडा फूंका
बागपत। गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत पर जिलेभर में गम और गुस्सा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की हरकत से नाराज लोगों ने चीन के उत्पादों की होली जलाई। चीन के झंडे को फूंका। लोगों ने कहा कि सरकार हमारे सैनिकों की शहादत का बदला ले।
बुधवार को स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च में ‘चीन मानवता के लिए अभिशाप’ विषय पर कार्यशाला हुई। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का एलान किया। चीन में निर्मित उत्पादों की होली जलाई। कार्यशाला में भारत-चीन के संबंध व सैन्य गतिविधियों, आर्थिक स्थिति तथा उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने कालेज के समस्त स्टाफ व छात्रों को चीन के सामान का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रेखा बिष्ट, तनूजा, दीपक, विक्की चौधरी, रेमन यादव, अजमत, जान मौहम्मद ने विचार रखे। इस मौके पर सोनिया, प्रियंका, प्रिंस यादव, नेहा शर्मा, आरती चौधरी, डालचंद, ऋषिपाल, मीनाक्षी, नेहा शर्मा, अरुण चतुर्वेदी, इरशाद और राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
चीन के सामान का करें बहिष्कार
बागपत। जमीयत उलेमा हिंद की बागपत इकाई के पदाधिकारी सोनीपत-बागपत हाईवे पर निवाड़ा में एकत्र हुए। चीन के झंडे को आग के हवाले कर विरोध जताया। चीन के सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। महामंत्री हाफिज कासिम, हाजी निजाम, हाजी शकील शाह, मौलाना अशरफ, मौलाना रिहान, मौलाना नईम, मौलाना याहया, नफीस, रिजवान, हारून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सर्वसमाज ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बागपत। सर्वसमाज के लोगों ने वात्सायन पैलेस में बैठक कर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता राजपाल शर्मा ने की और संचालन देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने किया। इसके बाद नगर के राष्ट्रवंदना चौक स्थित शहीद स्थल पर सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। राजपाल शर्मा, नगेंद्र सिंह, नरेश कुमार शर्मा, श्रीपाल ढाका, निशांत वत्स, नंदलाल डोगरा, रमेश पांचाल, मुन्ना लाल गोयल, प्रमोद कुमार शामिल रहे।
शहीदों को श्रद्धांजलि दी
दोघट। चीन की सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में हुए शहीद हुए सेना के जवानों को निरपुड़ा गांव में श्रद्धांजलि दी गई। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश सचिव छात्र नेता प्रियव्रत राणा ने कहा कि चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। इस मौके पर अरविंद लोहान, सोनू, मोनू कश्यप, हर्षित अग्रवाल ,भूषण जैन, निशांत जैन, कपिल ,सनी, विजय राणा, सचिन, मोहित आदि मौजूद रहे।