फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Greenery will wave over the eastern Yamuna Canal

पूर्वी यमुना नहर पर लहराएगी हरियाली

Thu, 09 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Greenery will wave over the eastern Yamuna Canal
बड़ौत। कोताना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर अब हरियाली लहराएगी। ग्रीन बेल्ट के तहत नहर के दोनों ओर पांच हेक्टेयर में 3125 पौधे रोपित किए जाएंगे। वन विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यालय पर आरआरसी पोल भी भिजवा दिए है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच जुलाई को दस लाख पौधे रोपित किए गए थे। इसमें सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। अब वन विभाग पूर्वी यमुना नहर की पटरी को ग्रीन बेल्ट बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर सड़क की ओर ग्रीन बेल्ट के तहत पांच हेक्टेयर में 3125 पौधे रोपित किए जाएंगे। जिस जगह पौधे रोपित होने है, उन्हें पहले ही चिह्नित किया जा चुका है। पौधे भी लगभग तैयार है और रोपित पौधों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आरआरसी पोल भी भिजवा दिए गए है। कुछ ओर पोल आने बाकी है। जैसे ही पर्याप्त मात्रा में पोल पहुंच जाएंगे, वैसे ही पौधे रोपित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये रोपे जाएंगे पौधे
बड़ौत। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के तहत नहर की पटरी पर शीशम, कंजी, पिलखन, सागौन, सहजन आदि के पौधे रोपित किए जाएंगे, ताकि नहर की पटरी पर हरियाली लहराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed