फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Green and Red House team won in Kho-Kho

खो-खो में ग्रीन और रेड हाउस की टीम जीती

Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Green and Red House team won in Kho-Kho
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते पदाधिकारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में सोमवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग रेड हाउस और बालक वर्ग में ग्रीन हाउस की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य अमित तेवलिया ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पंवार ने किया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में पहला मैच ग्रीन हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया। इसमें ग्रीन हाउस ने 20-16 के स्कोर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच ब्लू हाउस और येलो हाउस के बीच खेला गया, इसमें ब्लू हाउस ने 25-21 मैच जीता। फाइनल मुकाबले ग्रीन हाउस ने 22-14 के स्कोर के साथ प्रतियोगिता जीती। छात्रा वर्ग में पहला मैच ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच हुआ। इसमें रेड हाउस ने ब्लू हाउस को कराकर मैच जीता। दूसरा मुकाबला ग्रीन हाउस और येलो हाउस के बीच हुआ। इसमें ग्रीन हाउस विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच ग्रीन हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया। रेड हाउस ने 22-19 से प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कोच प्रदीप शर्मा, मनोज बंसल, प्रबंधन समिति के सदस्य हरेंद्र पंवार, अवध कुमार, सोनू शर्मा, संजय मौर्य, उदयवीर सिंह, प्रमोद धामा, अवधेश कुमार, रविंद्र कुमार, राजबीर सिंह, रमेश मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed