फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grandson Jayant will ride on Shakti Rath today from Charan Singh's workplace.

Baghpat News: चरण सिंह की कर्मभूमि से आज शक्ति रथ पर सवार होंगे पोते जयंत

Thu, 18 Apr 2024 05:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Grandson Jayant will ride on Shakti Rath today from Charan Singh's workplace.
बागपत। लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन में मिली दोनों सीटों पर जीत के लिए रालोद ने पूरी ताकत झोंक दी। बागपत लोकसभा में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सबसे पहली कर्मभूमि छपरौली से शक्ति रथ पर सवार होंगे। शक्ति रथ पर सवार होकर वह गांव-गांव में जाएंगे और पुश्तैनी सीट वापसी के लिए लोगों से अपील करेंगे।
विज्ञापन

छपरौली वह विधानसभा है, जिससे चौधरी चरण सिंह सबसे पहली बार वर्ष 1937 में विधायक बने थे। उसके बाद से वह सांसद बनने तक लगातार उस विधानसभा से जीत दर्ज करते रहे। इसलिए ही छपरौली को चौधरी चरण सिंह की सबसे पहली कर्मभूमि कहा जाता है और उनके परिवार का छपरौली से भावनात्मक रिश्ता जुड़ा है। चुनाव में ज्यादातर कोई भी अभियान छपरौली से शुरू किया जाता है। इस बार भी बागपत लोकसभा में शक्ति रथ यात्रा की शुरूआत छपरौली से होगी और 18 अप्रैल को लोयन मलकपुर से जयंत यात्रा की शुरूआत करके आधे छपरौली क्षेत्र में जाएंगे। मीडिया प्रभारी राजू तोमर सिरसली ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह मलकपुर से नंगला सिनौली, छपरौली, कुर्डी, तुगाना, लूंब, किरठल, रमाला, किशनपुर बराल, बावली के बाद बड़ौत कार्यालय पर आकर उस दिन की रथ यात्रा खत्म करेंगे। उसके बाद छपरौली क्षेत्र के दाहा से रथ यात्रा की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed