{"_id":"60abf3018ebc3e6e8e2afcb1","slug":"gram-pradhan-will-take-oath-today-baghpat-news-mrt5396275130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर पर शपथ ग्रहण नहीं कर सकेंगे प्रधान, सार्वजनिक स्थलों पर ही होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने घर पर शपथ ग्रहण नहीं कर सकेंगे प्रधान, सार्वजनिक स्थलों पर ही होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को पहली बैठक के बाद डोंगल देकर पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके बाद उन्हें बजट खर्च करने का अधिकार मिल जाएगा। जिले में आज और कल दो दिन में 160 नवनिर्वाचित प्रधान ही शपथ लेंगे। अन्य प्रधानों को कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण को लेकर पंचायती राज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शपथ ग्रहण भले वर्चुअल माध्यम से कराई जाएगी लेकिन, प्रधानों को इसके लिए सार्वजनिक स्थानों तक जाना होगा।
पंचायती राज विभाग ने 25 एवं 26 मई को नवनिवार्चित ग्राम प्रधानों शपथ ग्रहण की तारीख तय की है। शासनादेश के मुताबिक शपथ ऑनलाइन कराई जाएगी। नवनिर्वाचित प्रधान अपने आवास पर शपथ नहीं ले सकेंगे। इसके लिए उनको गांव के पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थान अथवा विद्यालय में आना होगा। शपथ दिलाने की खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। शपथ लेने के बाद भी प्रधानों को बस्ते का इंतजार करना होगा। ग्राम प्रधानों को पंचायत की पहली बैठक होने के बाद बस्ता व डोंगल मिलेगा। ग्राम प्रधानों के बैंक खाते खुलवाए जाएंगे, प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपने के बाद प्रशासक की जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि जिले में मात्र 160 ही प्रधान शपथ लेंगे और 84 प्रधानों को कोरम पूरा न करने के कारण शपथ ग्रहण समारोह से दूर रखा जाएगा। 160 ग्राम पंचायतों में ऐसे भी प्रधान हैं जो पहली बार नवनिर्वाचित होकर आए हैं।