फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government should be ready to face the consequences in the elections: Virendra Singh

शिक्षकों की समस्याओं का जल्द हो समाधान, नहीं तो चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहे सरकार-वीरेन्द्र सिंह

Wed, 01 Dec 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government should be ready to face the consequences in the elections: Virendra Singh
जेवी वैदिक कॉलेज में संपन्न हुई शिक्षकों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बुधवार को शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई गई। शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने की। यहां जिला मंत्री सत्यवीर सिंह ने बताया कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर संगठन संघर्षरत हैं। लगातार प्रदेश सरकार से वार्ता की जा रही है। यदि शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान करा दिया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेेगा। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व शिक्षक नेताओं ने जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन गर्ल्स हाईस्कूल में जनसंपर्क कर नौ दिसंबर को जेवी कॉलेज में होने वाले शिक्षक सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने बताया कि नौ दिसंबर को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर, शिक्षक दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, महामंत्री इंद्रासन सिंह, मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमकार शुक्ला, डीआईओएस रवींद्र सिंह, बीएसए राघवेंद्र सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा शिरकत करेंगे। बैठक में संरक्षक वल्लभ सिंह शर्मा, इंद्रपाल सिंह आदि समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed