फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Govardhan festival celebrated with pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन का त्योहार

Wed, 26 Oct 2022 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Govardhan festival celebrated with pomp in the district
बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव में गोवर्धन पूजा में भाग लेते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले भर में बुधवार को गोवर्धन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजन के बाद शाम को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि गोवर्धन का पूजन प्रतिपदा तिथि में किया जाता है। गोवर्धन का पूजन गोधूलि बेला में करना शुभ माना जाता है। बुधवार को शाम पांच बजकर 47 मिनट से शाम छह बजकर 38 मिनट तक शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन किया।
विज्ञापन

नगर की मास्टर कॉलोनी में कालोनी के लोगों ने विधि विधान से गोवर्धन का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। मौके पर जनक सिंह सोम, विजयपाल सिंह यादव, रामकिशन, संजीव यादव, डॉ अशोक, पवन प्रताप, उदयवीर सोम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गोवर्धन पर वितरित किया अन्नकूट का प्रसाद
गोवर्धन के त्योहार पर सिसाना रोड भूमिया शिव मंदिर परिसर में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारद्वाज, सुभाष चौहान, नागेश शर्मा, ओम सिंह, शिखर भारद्वाज, शिवम भारद्वाज, रोहित उपाध्याय, नीरज कश्यप, मौजूद रहे। उधर हरे कृष्णा श्री राधा गोविंद प्रमार्थ एसोसिएशन की ओर से ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री के निर्देशन में टेलीफोन एक्सचेंज के पास गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया। इसमें अध्यक्ष मनोज गोयल, राकेश गर्ग, राजीव गुप्ता, राजीव गर्ग, कन्हैया, कपिल गर्ग, आशुतोष गोयल, हरेंद्र गुप्ता, अजय गोयल, लोकेश गुप्ता, रितू अग्रवाल, श्रेया गर्ग, स्वाती गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के शालीग्राम मंदिर, पक्का घाट मंदिर, कोर्ट रोड गली नंबर तीन में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया।

सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की
बागपत। शहर की मास्टर कॉलोनी में बुधवार को सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की गई। जहां पंडित प्रवीण दीक्षित व प्रवीण सोम ने मंत्रोच्चार से पूजा कराई और गोवर्धन पर्व का महत्व बताया। यहां सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विजयपाल यादव, उदयवीर सिंह, रामकिशन सिंह, महेंद्र धामा, प्रमोद प्रकाश, दुष्यंत चौहान, अशोक, संजीव यादव, धीरज बंसल, राजेंद्र राणा, सुरेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

टीकरी में गोवर्धन पूजा करते श्रद्घालु

टीकरी में गोवर्धन पूजा करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

बागपत के ठाकुरद्यारा मंदिर में गोवर्धन पूजा करवाते पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री

बागपत के ठाकुरद्यारा मंदिर में गोवर्धन पूजा करवाते पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री- फोटो : BAGHPAT

बागपत की मास्टर कालोनी में गोवर्धन पूजा करते श्रद्घालु

बागपत की मास्टर कालोनी में गोवर्धन पूजा करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

बागपत के यमुना रोड पर घर में गोवर्धन की पूजा करते श्रद्घालु

बागपत के यमुना रोड पर घर में गोवर्धन की पूजा करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed