{"_id":"654a22e5219c725cc50b3dca","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-transformer-power-supply-disrupted-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6964-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
-ट्रांसफार्मर में चोरी से टटीरी में बाजार और कबीर कालोनी में ठप हुई बिजली आपूर्ति
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे मैदान में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया, जिससे कस्बे के बाजार और कबीर कालोनी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे मैदान में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसमें सोमवार देर रात चोरी कर ली गई। ऊर्जा निगम के नोडल अधिकारी दिलशाद ने बताया कि चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए। चोर ट्रांसफार्मर से करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मर में चोरी होने के बाद से बाजार और कबीर कालोनी में 200 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, बिजली आपूर्ति ठप होने से बााजर में व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नोडल अधिकारी ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।