फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Goods stolen from seven transformers in Dhikauli and Ogti forests

Baghpat News: ढिकौली और ओगटी के जंगल में सात ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी

Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from seven transformers in Dhikauli and Ogti forests
रटौल। ढिकौली और ओगटी गांव के जंगल में चोरों ने बृहस्पतिवार रात सात ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर लिया। जिससे नलकूपाें की आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार सुबह किसानों को चोरी की घटना की जानकारी हुई तो पुलिस के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

ढिकौली और ओगटी गांव के जंगल से चोरों ने ओमवीर खेत में रखा 63 केवीए, सतीश के खेत में रखा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर उखाड़कर सामान चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर किसान खेत में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्हें ढिकौली और ओगटी गांव के जंगल में लगे सात ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी मिला। जिससे 16 नलकूपों के कनेक्शन जुड़े हुए हैं। उधर नलकूपों के ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी होने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई और खेतों में सिंचाई की समस्या बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सतीश और ओमवीर ने बताया कि पहले भी जंगल में कई बार ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी किया जा चुका है, जबकि पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। अब फिर चोरियां बढ़ गई हैं। जिससे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उधर सूचना मिलने पर विद्युत निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और चोरी की जानकारी हासिल की। किसानों ने अधिकारियों से आपूर्ति जल्द चालू कराने की मांग की।

---
कोट...
- ढिकौली और ओगटी गांव के जंगल में सात ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी किया गया है। जिसकी तहरीर बिजली थाने में दे दी गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मरों से जुड़े 16 नलकूपों की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। - गजेंद्र सिंह, अवर अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed