फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Good teacher has an important contribution in nation building: DM

राष्ट्र के निर्माण में अच्छे शिक्षक का होता है अहम योगदान : डीएम

Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Good teacher has an important contribution in nation building: DM
सम्मानित होने के बाद डीएम, एडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ शिक्षिकाएं व कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन कियाग या। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल और कंट्रोल रूम के प्रभारी व कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार, जेड़ी ओमकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने शिक्षक व शिक्षिकाओं व स्टाफ का हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों ने सत्य, निष्ठा, ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने से ही जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान होता है। शिक्षक ही एक ऐसी कुंजी है, जो व्यक्ति को अच्छे ज्ञान से उसे भविष्य की ओर प्रेरित करता है। अच्छे शिक्षक बने और अच्छे राष्ट्र का निर्माण करें। अच्छे शिक्षक से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह, अंतरिक्ष कुमार, रोहित चौहान, जयप्रकाश रूहेला, वित्त एवं लेखाधिकारी राजन जौहरी, छवि राम यादव, मनोज मलिक, ओमबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
रतन प्रकाश, भारत सिंह, सचिन कुमार त्यागी, विपिन कुमार त्यागी, अमित कुमार देशपाल, कंवरपाल सिंह भारती, विनोद कुमार, मनोज कुमार, जोबन कुमार, वीरेंद्र कुमार वर्मा, नीरज कुमार, मुकेश यादव, मुकेश राज शर्मा, राजबीर सिंह, मंजू कौशिक, चित्रलेखा, डॉ प्रीति शर्मा, रूचि जैन, सुशीला कुमारी, नीलम यादव, प्रियंका जैन, नीतू कुमरा, आभा राज सिंह, रूबी, कृष्ण कुमारी, सविता, ख्याति स्वामी, अनीता, राजेश, ममतेश, अल्का चौहान, नेहा राणा, मंजू यादव, चंद्रप्रभा गुप्ता, सलोनी चौधरी, बिंदिया, अनिका अग्रवाल, शिखा त्यागी, प्रिया रानी, प्रीति तोमर, संध्या रानी, रीता राठौर, ज्वाला प्रसाद, बीना सिंह, विमलेश, गीता शर्मा, अनुराधा सोनी, अंजू सहित सभी कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कंट्रोल रूम में तैनात नोडल व सहायक, सचल दल, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक व प्रधान सहायक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed