{"_id":"60ccdbd88ebc3e2d465470ca","slug":"golden-card-holders-will-get-cancer-and-kidney-treatment-in-the-district-itself-baghpat-news-mrt543264243","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड धारकों को जिले में ही मिलेगा कैंसर और गुर्दे का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड धारकों को जिले में ही मिलेगा कैंसर और गुर्दे का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और गुर्दे के मरीजों को उपचार के लिए अन्य जिलों में जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। योजना के अंतर्गत कैंसर और गुर्दे की बीमारी के उपचार के लिए बड़ौत के मेडिसिटी अस्पताल से अनुबंध किया गया है। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर के मरीजों की जांच और उपचार के लिए फरवरी माह में फोर्टिस अस्पताल नोएडा के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र कुमार से अनुबंध किया था। डॉ. राजेंद्र सप्ताह में एक बार प्रत्येक बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में कैंसर के मरीजों की जांच करते है।
जिले में गोल्डन कार्ड की स्थिति
नोडल अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में 45 हजार 23 परिवार के दो लाख 25 हजार 115 लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 26 हजार 120 परिवारों के 84 हजार 564 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है।
उपचार पर खर्च हो चुके छह करोड़
डीपीसी डॉ. कपिल सरोहा ने बताया कि जिले के 4870 लाभार्थियों ने योजना के अंतर्गत अपना उपचार कराया है। इनमें से 3829 लोगों ने जिला स्तर और 1041 लोगों ने अन्य जनपदों में इलाज कराया। जिला स्तर पर 1100 लाभार्थियों ने सरकारी और 2729 ने प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराया है। लाभार्थियों के उपचार पर पांच करोड़ 88 लाख 48 हजार 421 रुपये खर्च किए जा चुके है। इनमें से तीन करोड़ 56 लाख 48 हजार 385 रुपये जिले और दो करोड़ 32 लाख 36 रुपये का खर्च अन्य जनपदों में कराए गए इलाज पर खर्च हुए है।