फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   God can be attained only by following the path of Vedas: Satyavesh

वेद मार्ग पर चलकर ही परमात्मा की प्राप्ति:सत्यवेश

Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
God can be attained only by following the path of Vedas: Satyavesh
वेद मार्ग पर चलकर ही परमात्मा की प्राप्ति : सत्यवेश
विज्ञापन

बिनौली। रंछाड़ गांव में वेद प्रचार सप्ताह के तहत चल रहे यज्ञ में चौथे दिन गुरुवार को स्वामी सत्यवेश महाराज ने कहा कि वेद मार्ग पर चलकर ही परमात्मा की प्राप्ति की जा सकती है और इन्हें अपनाया जाए तो जीवन के सारे दुर्गुण दूर हो जाते हैं।

रंछाड़ के आर्य समाज प्रधान कर्ण सिंह के आवास पर उन्होंने यज्ञ के ब्रह्मा पद से वेदोपदेश देते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों के ज्ञान को परमात्मा के स्वरूप में परिभाषित किया है और आर्य समाज इन्हीं वेदों पर चलकर मानव कल्याण का कार्य कर रहा है। हम वेदों के ज्ञान को अपनाएं तो निश्चित रूप से मानव का जीवन बदल जाएगा। आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि जिसने वेदों के ज्ञान को धारण किया है वही ईश्वर का स्वरूप बन उनके सेवा कार्य में लग गया। संचालन आर्य समाज मंत्री सेवानिवृत्त एसआई ओमबीर सिंह ने किया। यज्ञ में बिजेंद्र, कृष्णपाल, रामबीर सिंह, महावीर सिंह, इंद्रपाल, वेदी सिंह, तिलकराम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed