{"_id":"65907c767ec3294fa4039d0f","slug":"glimpse-of-women-empowerment-seen-in-the-exhibition-at-vikas-bhawan-baghpat-news-c-28-1-bag1001-8563-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विकास भवन में प्रदर्शनी में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विकास भवन में प्रदर्शनी में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक
विज्ञापन
बागपत। ग्राम चौपाल की वर्षगांठ पर विकास भवन परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण की झलक दिखी, जहां महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने सराहना की। अधिकारियों ने भी स्टॉल से सामान खरीदकर महिला का हौंसला बढ़ाया।
विकास भवन में दो दिवसीय प्रदर्शनी का शनिवार को सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने शुभारंभ किया। सांसद ने प्रदर्शनी में लगी स्टॉल का निरीक्षण किया और लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने अच्छा कार्य करने पर मीतली प्रधान इंद्रपाल, जौहड़ी प्रधान सोहन, फजलपुर प्रधान सुधीर राजपूत, बदरखा प्रधान नीलम, बड़ा गांव उर्फ रावण के प्रधान दिनेश त्यागी, सचिव संदीप कुमार, हिमांशु राठी, सुशील कुमार, सुधीर रुहेला, अंकुर भारद्वाज और नितिन शर्मा को सम्मानित किया। इसके अलावा सहकारी समितियों के सदस्यता अभियान में अच्छा कार्य करने वाले सचिव संजय कुमार, सुदर्शन गुप्ता, धर्मवीर सिंह, विकास शर्मा, नेपाल सिंह, कर्मवीर सिंह को सम्मानित किया गया।
-- -- -- -- -- -- -
गलत सर्वे के कारण पात्र लाभ से वंचित
सांसद ने कहा कि गलत सर्वे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना व आयुष्मान योजना के पात्र लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने पूर्व सरकारों पर गलत सर्वे कराने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों को पात्रों का चयन कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -
भगवान राम के नाम पर नहीं होना चाहिए राजनीतिकरण
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भगवान राम के दरबार में सभी का स्वागत है, कोई भी आए, सभी दर्शन कर सकते हैं। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य लोगों को ट्रस्ट की तरफ निमंत्रण दिया जा रहा है। इसलिए इस विषय का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। भगवान राम केवल हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिमों के भी थे। भगवान राम ने जिस तरह से रामराज की स्थापना की, यह सभी के लिए उदाहरण है।