फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   girls understand their rights

कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान मे बालिकाओं के अधिकार संरक्षण पर सांकरौद मे हुई संगोष्ठी

Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
girls understand their rights
गांव सांकरौद मे कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल बालिकाए - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव सांकरौद में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने बालिकाओं के अधिकार संरक्षण और चुनौतियों पर विचार रखे।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञानी डॉ. सरिता जोशी ने किया। कहा कि यह दिन लिंग आधारित चुनौतियों, बाल विवाह, भेदभाव, हिंसा की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने को लेकर है। सरकार की योजनाएं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल पीढ़ी हमारी पीढ़ी के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने विचार व्यक्त किए। बेहतर कार्य के लिए बालिकाओं को सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेकड़ा के विद्यानिकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बालिकाओं के अधिकारों को लेकर नारे लगाते हुए नगर में रैली निकाली।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्या रेणु जैन, शशि शर्मा, सुमन धामा, मधु शर्मा, रेखा रानी, मनीष पंवार, गौरव कुमार आदि शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सांकरौद में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के तत्वावधान में जागरूकता बैठक हुई। इसमें बेहतर विचार व्यक्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। वक्ता समन्वयक रुचिका ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की 2021 की थीम डिजिटल पीढ़ी हमारी पीढ़ी है। बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिका अधिकारों को समझें। संस्था के महासचिव देवेंद्र धामा ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, विषयों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रिया, विनी, आयुषी, राजवीरी, योगिता, छवि, रिया, दिव्या आदि मौजूद रहे।

बालिका दिवस पर खेकड़ा मे जागरूकता रैली निकालती विधा निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राए

बालिका दिवस पर खेकड़ा मे जागरूकता रैली निकालती विधा निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राए- फोटो : KAHKRA

बालिका दिवस पर गांव सांकरौद मे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मे शामिल बालिकाए

बालिका दिवस पर गांव सांकरौद मे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मे शामिल बालिकाए- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed