{"_id":"5e385b6b8ebc3e4b056b850f","slug":"girls-show-their-strength-in-the-annual-sports-competition-baraut-news-mrt4670795144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन

बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. अनिता जैन व डॉ. प्रवित्रा खत्री ने किया। डॉ. अनिता जैन ने बताया कि बैंडमिंटन में बीए प्रथम की रिया मलिक प्रथम, रिया तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में बीए तृतीय वर्ष की राशि भारद्वाज प्रथम व बीए द्वितीय वर्ष की समीक्षा जैन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता मेें बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम व बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डॉ. प्रवित्रा खत्री ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनानें में डा अनिता जैन, डा वंदना शर्मा, डा वंदना जैन, अक्षत कुमार का सहयोग रहा।