फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girls ran in Nari Shakti race competition

Baghpat News: नारी शक्ति दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ी बालिकाएं, विजेताओं का सम्मान हुआ

Sat, 09 Mar 2024 07:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 09 Mar 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Girls ran in Nari Shakti race competition
बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को ब्लॉक स्तरीय मेरा युवा भारत विकसित भारत - नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बागपत ब्लॉक में गौरीपुर जवाहरनगर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में 40 युवतियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम, वंशिका द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुचित्रा देवी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार और जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने विजेताओं को मेरा युवा भारत किट देकर सम्मानित किया। पिलाना ब्लॉक में सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया ने किया। प्रतियोगिता में गार्गी त्यागी प्रथम, छवि द्वितीय और आस्था सिसौदिया तृतीय रहीं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया और स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

छपरौली ब्लॉक में अल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और विदिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कविता चौधरी ने विजेताओं को टी शर्ट, कप देकर सम्मानित किया गया। खेकड़ा ब्लॉक में जैन एकेडमी में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, अनु दूसरे और रूहीन तीसरे स्थान पर रही। बिनौली विकास खंड में न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में निशु प्रथम, रिया द्वितीय और पिंकी तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य मीनू सिरोही ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बड़ौत विकास खंड में जीजीआईसी बावली में हुई प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, गर्गी दूसरे और रिया तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed