फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girls hostel will have to be vacated by December 13

13 दिसंबर तक खाली करना पड़ेगा बालिका छात्रावास

Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Girls hostel will have to be vacated by December 13
बड़ौत के ठाकुरद्वारा स्थित बालिका छात्रावास में कमरों में जलती लाइटों का दृश्य। - फोटो : BARAUT
आधे से ज्यादा कमरों पर पुलिसकर्मियों का अवैध कब्जा
विज्ञापन

वर्ष 1994-1995 मेें 77.35 लाख की लागत से तैयार हुई थी इमारत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पुलिसकर्मियों व बाहरी लोगों का वर्षों से लाखों रुपये की लागत से बनाए बालिका छात्रावास पर अवैध कब्जा है। अब प्रशासन ने इस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी द्वारा राजस्व में हानि का हवाला देते हुए डीएम को मामले से अवगत कराए जाने के बाद अब डीएम ने एसडीएम व सीओ को 13 दिसंबर तक उक्त छात्रवास खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर के ठाकुरद्वार के समीप वर्ष 1994-1995 में 77.35 लाख की लागत से तैयार बालिका छात्रावास (नॉर्मल हॉस्टल) का निर्माण कराया गया था। जिससे नगरीय समेत देहात क्षेत्र की बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके। शासन व प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते कई वर्षों से छात्रावास पुलिसकर्मियों के रहने का ठिकाना बन गया है। बिल्डिंग में 50 कमरे हैं। जिनमें से 30 से अधिक कमरों में पुलिस कर्मचारी अकेले एवं कुछ परिवार के साथ रह रहे हैं। कुछ बाहरी लोगों ने भी ठिकाना बना लिया है। इस बार डीएम राजकमल यादव खुद इसको कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने एसडीएम व सीओ को नोटिस भेजकर 13 दिसंबर तक हर हाल में इस छात्रावास को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

38,300 रुपये मासिक किराए की हुई थी स्वीकृति
पत्र में बताया कि श्री वर्धमान जैन शिक्षा समिति बड़ौत को मासिक किराया 38 हजार 300 रुपये दर से देने की स्वीकृति दी हेै। पुलिस व अन्य लोगों के कब्जे के कारण अब तक करीब 20 लाख रुपये की हानि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द खाली कराएंगे छात्रावास
एसडीएम सुुुभाष सिंह का कहना है कि इस संबंध में डीएम द्वारा निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ही उक्त बिल्डिंग को खाली कराया जाएगा।
आदेश का पालन शीघ्र कराएंगे
सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि डीएम व एसपी द्वारा बिल्डिंग खाली कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसका पालन कर जल्द खाली कराया जाएगा। कोई ढिलाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed