{"_id":"6026c63c8ebc3ee91a1731fa","slug":"girl-students-were-charmed-by-dance-performances-baraut-news-mrt5250626195","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगंबर जैन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई का शिविर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई के दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक में चल रहे सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियाें से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण गर्ग ने रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण विषय पर छात्राओं ने नाटिकाओं का मंचन किया। इसके अलावा राजस्थानी, हरियाणवी, गुजराती आदि लोकगीतों पर मनमोहक, एकल एवं समूह में नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने भी शिविर में प्राप्त जानकारियों को सभी से साझा करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ महेश कुमार मुछाल, डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ शिंजिता अग्रवाल, मुकेश कुमार, रणंजय लांबा, डॉ अंशु उज्ज्वल, डॉ आंचल जैन मौजूद रहे।
योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश
बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर बावली रोड में जेवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के शिविर में चौथे दिन स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना, लक्ष्यगीत, रासेयो गीत के साथ शिविर का शुभारंभ किया। योगाचार्य लवकुश सिंह ने स्वयं सेविकाओं को योग प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि निगम ने स्वयं सेविकाओं को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान कर शिविर स्थल की साफ-सफाई व पौधों की सिंचाई की। द्वितीय सत्र में नशा मुक्ति विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय व ईशा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ मुकेश कुमार, डॉ सौरभ सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ जोगेंद्र सिंह, लवकुश, कृष्णपाल, नितिन का योगदान रहा।