{"_id":"63fa5c635fea11b740014dd4","slug":"girl-students-danced-on-haryanvi-and-punjabi-songs-baghpat-news-c-14-1-132797-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर थिरकीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर थिरकीं छात्राएं
Sun, 26 Feb 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट छपरौली रोड पर शनिवार को नर्सिंग छात्रों के लिए शपथ ग्रहण और विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें जहां एएनएम नर्सिंग की छात्राओं ने सेवा व समर्पण की शपथ ली, वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
शुभारंभ काॅलेज निदेशक एवं आदर्श जाट महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग छात्राएं अपने व्यवसाय एवं सेवा के प्रति समर्पित रहें। सेवा से ही सफलता मिलती है तथा पुण्य मिलता है। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश भक्ति गीत, भजन के साथ-साथ गीत गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, वेलकम गीत, राधा कृष्ण, नृत्य, कटवॉक, पंजाबी नृत्य व हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने और संचालन प्रियंका शर्मा ने किया। मौके पर प्रधानाचार्या कीर्ति त्यागी, अंकित मलिक, हरिप्रकाश पंवार, हिमांशु तोमर, परमेंद्र तोमर मौजूद रहे।