फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl student Kidnapped in Baghpat: villagers closed the market and started a sit-in

Baghpat: दुकान पर गई फिर घर नहीं लाैटी सातवीं की छात्रा, बाजार बंद कर व्यापारियों ने दिया धरना, जताई ये आशंका

Mon, 05 Aug 2024 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Aug 2024 11:16 AM IST
सार

बागपत जनपद के बिनाैली में दुकान पर सामान लेने गई छात्रा का अपहरण कर लिया गया। बताया गया कि कक्षा सात की छात्रा दुकान पर सामान लेने गई थी, इसके बाद से वह घर नहीं लाैटी। वहीं परिजनों व व्यापारियों  ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Girl student Kidnapped in Baghpat: villagers closed the market and started a sit-in
धरने पर बैठे परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बिनौली गांव में रविवार की शाम पांच बजे घर से दुकान पर सामान लेने गई कक्षा सात की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। इसके विरोध में सोमवार को बिनौली में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रा की बरामदगी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

Girl student Kidnapped in Baghpat: villagers closed the market and started a sit-in
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

बिनौली गांव निवासी रवि जैन गांव में ही बांस-बल्ली की दुकान करता है। रवि जैन की बेटी तान्या(12) कक्षा 7 की छात्रा है। रविवार शाम पांच बजे घर से एक दुकान पर सामान लेने गई थी। शाम आठ बजे तक जब छात्रा वापस घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका।

बाद में अपहरण की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका है। सोमवार सुबह बिनौली के व्यापारियों ने छात्रा की बरामदगी न होने के विरोध में पूरा बाजार बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक छात्रा की बरामदगी नहीं होगी, बाजार बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Girl student Kidnapped in Baghpat: villagers closed the market and started a sit-in
माैके पर माैजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

नौकर पर जताया जा रहा शक
रवि जैन की दुकान पर एक युवक नौकरी करता है जो रविवार को दुकान पर नहीं पहुंचा। फिलहाल उक्त नौकर पर छात्रा का अपहरण करने का शक जताया जा रहा है। 

खंगाले जा रहे है सीसीटीवी कैमरे 
छात्रा के अपहरण का शक जताते हुए फिलहाल पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। वहीं स्थानीय लोग भी सोशल मीडिया पर छात्रा के लापता होने का मैसेज डालकर छात्रा की बरामदगी में मदद किए जाने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed