{"_id":"632e02574a8780327115af23","slug":"girl-student-arrived-for-examination-with-four-youths-scramble-to-stop-baraut-news-mrt6065893162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: छात्रा को परीक्षा दिलाने पहुंचे चार युवक, प्रवेश न देने पर शिक्षक के साथ हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: छात्रा को परीक्षा दिलाने पहुंचे चार युवक, प्रवेश न देने पर शिक्षक के साथ हाथापाई
Sat, 24 Sep 2022 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 06:38 PM IST
सार
छात्रा को परीक्षा दिलाने पहुंचे चार युवकों ने शिक्षक के साथ हाथापाई कर दी। उन्होंने शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बड़ौत में नगर के एक डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा के दौरान चार युवक एक छात्रा के साथ कॉलेज पहुंचे, जहां पर उन्होंने परीक्षा के बीच में छात्रा को जबरन कक्ष में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर शिक्षक के साथ हाथापाई की। कॉलेज स्टाफ ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि तीन युवक फरार हो गए। कॉलेज प्राचार्य ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगर के डिग्री कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत बीएससी के दूसरे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को विज्ञान का पेपर था। इस दौरान चार युवक एक छात्रा को लेकर कॉलेज पहुंचे, जहां पर उन्होंने छात्रा को कक्ष में बैठाने का प्रयास किया। कक्षा में ड्यूटी दे रहे शिक्षक ने छात्रा को कक्ष में बैठाने से इंकार कर दिया। कहा कि परीक्षा शुरू हुए काफी समय हो गया है। अब कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस पर युवकों ने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी और शिक्षक के साथ हाथापाई की। इस पर वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंचे कॉलेज स्टाफ ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि तीन युवक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शिक्षक ने इस मामले की शिकायत प्राचार्य से की। प्राचार्य ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...