फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl sexualy assaulted by many in Baghpat, case registered

दुस्साहस: यूपी के बागपत में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,  तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Mon, 18 Oct 2021 06:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Oct 2021 06:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने की वारदात  सामने आई है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Girl sexualy assaulted by many in Baghpat, case registered
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। दोघट थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। किशोरी ने मामले में  चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने दोघट थाने में शिकायत देते हुए बताया कि बड़ौत में एक हेल्थ केयर सेंटर संचालक नौशाद से उसकी जान पहचान थी, क्योंकि उसने सेंटर पर पहले काम किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि 17 अक्टूबर को नौशाद ने फोन करके उसे बुलाया और उसकी मुलाकात संजीव कुमार निवासी बड़ौत, प्रदीप कुमार निवासी एलम जनपद शामली, रवि निवासी बामनोली से कराई। वह उन तीनों लोगों को पहले से ही जानती थी, क्योंकि उनका नौशाद के पास आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों ने कब्जाए रेलवे ट्रैक: पश्चिमी यूपी में छह घंटे बाद घूमा रेलों का चक्का, दर्जनों ट्रेनें हुईं प्रभावित 


आरोप है कि नौशाद ने उसे उनके साथ गाड़ी में बैठाकर भेज दिया और वह तीनों उसे बामनौली के जंगल में लेकर गए। जहां पर गाड़ी में ही तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वह उसे बड़ौत छोड़ कर चले गए।

उसने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर दोघट थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। संजीव, रवि व प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed